MP : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-2 और ग्रुप-3 के तहत कुल 454 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है, और आखिरी तारीख 12 नवंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
जनरल (UR): 146 पद
EWS: 29 पद
SC: 58 पद
ST: 69 पद
EBC/OBC: 152 पद
ये भर्तियां राज्य के विभिन्न सरकारी दफ्तरों और विभागों में की जायेंगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंतिम चयन सूची में आने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में नियुक्ति दी जायेगी।
सैलरी
तकनीकी पदों (जैसे JE) के लिए: ₹35,000 – ₹70,000 प्रतिमाह
सैलरी पद और अनुभव के अनुसार तय की जाएगी।
योग्यता (Eligibility)
जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए: बी.ई. या बी.टेक डिग्री अनिवार्य
अन्य पदों के लिए: संबंधित क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित हैं।












