सरकारी सोशल मीडिया हैंडलर्स बनने का बेहतरीन मौका… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : जल शक्ति मंत्रालय ने मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता छात्रों के लिये नई इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की है। यह इंटर्नशिप 6 से 9 महीने तक चलेगी और चुने गये उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये मानदेय दिया जायेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर है। यह इंटर्नशिप जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD & GR) के तहत चलाई जा रही है। इसके लिये ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या रिसर्च स्कॉलर छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनका विषय मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता से संबंधित हो। वहीं, MBA (Marketing) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका ग्रेजुएशन पूरा हो। चयनित इंटर्न को मंत्रालय के मीडिया और सोशल मीडिया कामों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्हें सोशल मीडिया हैंडल्स संभालने और डिजिटल कंटेंट बनाने का अनुभव मिलेगा। इंटर्नशिप पूरी करने पर छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ इंटर्नशिप भी प्रदान किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर कर सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान छात्र जल जीवन मिशन और अन्य डिजिटल पहल में भी योगदान देंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस इंटर्नशिप से छात्रों को केवल पेशेवर अनुभव ही नहीं बल्कि सरकारी कामकाज और डिजिटल मीडिया प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...