दादा के कागज नहीं तो कब्र की मिट्टी लेकर पहुंचा पोता…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरिश्चंद्रपुर ब्लॉक-1 के वारी दौलतपुर गांव में रहनेवाले एक आम आदमी सालेक ने अपनी भारतीय पहचान साबित करने के लिये ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चुनाव आयोग की बार-बार की सुनवाई, एक के बाद एक दस्तावेज की मांग और लगातार उठते सवालों से टूट चुके सालेक ने आखिरकार वह कर दिखाया, जो किसी भी नागरिक की मजबूरी को बयान करता है। पिता के पुराने दस्तावेज होने के बावजूद दादा के कागज न होने पर आपत्ति जताई गई। नामों में कथित अंतर को आधार बनाकर पहचान पर सवाल उठा दिया गया। बस यहीं से सालेक का सब्र टूट गया, वह अपने दादा की कब्र की मिट्टी लेकर सुनवाई केंद्र पहुंचा और साफ शब्दों में DNA टेस्ट की मांग कर दी।

भावुक स्वर में सालेक ने मीडिया से कहा कि हर दिन लंबी लाइनें लगती हैं। गर्भवती महिलाएं, बहनें, बूढ़े—सब परेशान हैं। सब कुछ दिखाने के बाद भी समाधान नहीं मिलता। पिता और दादा के नाम में फर्क बताया जा रहा है। यही वजह है कि मुझे यह कदम उठाना पड़ा। उसकी आवाज में सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि सिस्टम से हारे हुये आम आदमी की बेबसी झलक रही थी। मामले पर चुनाव आयोग के ERO और सब-डिविजनल ऑफिसर ने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित गाइडलाइन के तहत चल रही है और हर मामले की जांच नियमों के अनुसार की जा रही है। इधर, इस मसले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है।

Man bring soil from his grandfather grave to SIR hearing to prove relationship in Malda West Bengal

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...