spot_img
spot_img

बिहार में महागठबंधन की सीटों का हुआ बंटवारा, कौन कहां से लड़ेगा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा आज हो गया है। राजद 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं। लेफ्ट की पांच सीटों में से 3 माले को मिली है। CPI बेगूसराय और CPM खगड़िया से चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान महागठबंधन के साझा बैठक में किया गया। यह बैठक पटना में राजद ऑफिस में हुई। बिहार के पूर्णिया सीट को लेकर सबसे ज्यादा टेंशन था। यह सीट अब राजद के खाते में है। जदयू से राजद में आई बीमा भारती को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। पप्पू यादव का यहां से पत्ता कट गया। पिछली लोकसभा चुनाव में RJD 19 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तब लेफ्ट ने अलग होकर 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

26 सीटों पर राजद इन जिलों से लड़ेगा चुनाव

गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, बाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर

9 सीटों पर कांग्रेस इन जिलों से लड़ेगा चुनाव 

किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज और समस्तीपुर


5 लेफ्ट 

भाकपा माले(लिबरेशन) : आरा, काराकाट, नालंदा
CPI : बेगूसराय
CPM : खगड़िया

इसे भी पढ़ें :खौफ की गाथा लिखने वाला मुख्तार दुनिया से रूखस्त हो गया… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :मोहम्मद नौशाद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव… जानें

इसे भी पढ़ें :शिवसेना ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

इसे भी पढ़ें :दंपत्ति को लूटने वाले धरा गये, उगले कई राज

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...