spot_img
spot_img

राज्यपाल का अचानक इस्तीफा, गरमाया सियासी पारा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीबी आनंद बोस ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 17 नवंबर 2022 को राज्यपाल का पद संभाला था और अब अचानक इस्तीफा देने का फैसला लिया है। फिलहाल वे नई दिल्ली में मौजूद हैं और उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। चुनाव से पहले यह फैसला राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी तक राजभवन या केंद्र सरकार की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल का इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा जाता है और मंजूरी के बाद नये राज्यपाल की नियुक्ति या किसी अन्य राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। राज्यपाल रहते हुये ममता बनर्जी की सरकार के साथ उनके संबंध कई बार तनावपूर्ण रहे। खासतौर पर विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति, कई विधेयकों पर हस्ताक्षर को लेकर मतभेद, प्रशासनिक फैसलों पर राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराव, इन मामलों ने कई बार बंगाल की राजनीति को गरमा दिया था।

कौन हैं सी.वी. आनंद बोस?

C. V. Ananda Bose भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उनकी पहचान केवल प्रशासक के रूप में ही नहीं बल्कि लेखक, वक्ता और आवास नीति विशेषज्ञ के रूप में भी रही है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। जिला कलेक्टर, प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, भारत सरकार में सचिव स्तर के पद, विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। वहीं, मेघालय सरकार के सलाहकार भी रह चुके हैं। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने कई वैश्विक मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिनेवा स्थित यूरोपीय परमाणु अनुसंधान परिषद में सहभागिता, फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय फ्यूजन ऊर्जा संस्था में भारत का प्रतिनिधित्व, इन भूमिकाओं ने उन्हें वैश्विक प्रशासनिक हलकों में भी पहचान दिलाई। उनके काम को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार  जैसे भारत सरकार का नेशनल हाउसिंग अवॉर्ड, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चार बार ‘ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस’ का सम्मान, Padmanabhaswamy Temple के खजाने की जांच के लिये सुप्रीम कोर्ट समिति का नेतृत्व करने का सम्मान मिला। प्रशासन के साथ-साथ वे साहित्य और सामाजिक विमर्श में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में करीब 32 किताबें लिखी हैं। इनमें प्रशासन, सुशासन, विज्ञान-तकनीक, ग्रामीण विकास, कृषि और शिक्षा जैसे विषय प्रमुख रहे हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…

UP : यूपी के शाहजहांपुर में सेना के आला...