Dhanbad : धनबाद के स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, टुंडी में विद्या विकास समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 36वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। राज्यपाल ने विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी और मेहनत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं, खेल अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और हार-जीत को सहजता से स्वीकार करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आये बच्चों को खेलते देखना अपने आप में प्रेरणादायक अनुभव है। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि बचपन में खेलों के प्रति रुचि स्वस्थ, मजबूत और आत्मविश्वासी समाज की नींव रखती है। खेल, बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल ने विद्या भारती द्वारा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन छिपी प्रतिभाओं को मंच देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से खेलों को नई दिशा मिली। राज्यपाल ने हाल ही में घोषित नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी 2025 को देश के खेल विकास के लिये महत्वपूर्ण कदम बताया। राज्यपाल ने झारखंड के खेल सितारों महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी, सलीमा टेटे, पूर्णिमा महतो का जिक्र किया और कहा कि सही अवसर और मेहनत मिले, तो छोटे गांवों का टैलेंट भी वैश्विक मंच पर चमक सकता है। अंत में राज्यपाल ने बच्चों को खास सलाह दी कि मोबाइल फोन से दूर रहें, खेलों में अधिक रुचि लें। माता-पिता से भी अपील की कि बच्चों को मोबाइल की स्क्रीन से निकालकर खेल के मैदान तक पहुंचायें।
गर्वनर बोले, बच्चे मोबाइल से नाता तोड़े, खेल के मैदान तक पहुंचे…
Date:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...
गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…
Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...











