spot_img
spot_img
spot_img

गवर्नर और CM ने दी बापू को श्रद्धांजलि… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गवर्नर संतोष कुमार गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन और रामधुन प्रस्तुत किये गये, जिससे पूरा परिसर गांधीमय हो गया। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पूर्व CM दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान दिये जाने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुये इसे झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गांधी जी का जीवन दर्शन, त्याग और संघर्ष आज भी पूरे विश्व को दिशा देता है। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित राष्ट्र और शांतिपूर्ण दुनिया का निर्माण संभव है। इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...