Ranchi : हुनरमंद युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के मकसद से मुख्यमंत्री सारथी योजना लाई गई है। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर यानी 15 जुलाई को इस योजना की शुरूआत झारखंड के CM हेमंत सोरेन करेंगे। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से इसकी शुरूआत होगी। युवाओं के अंदर छुपे हुनर को निखार उन्हें काबिल बनाया जायेगा। युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जायेगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये 1 हजार रुपये भी दिये जायेंगे। बिरसा केंद्र (Block Level Institute for Rural Skill Acquisition) के माध्यम से इनका भला होगा। प्रथम चरण में राज्य के 80 प्रखंडों में मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरूआत की जायेगी। सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक एवं युवतियां ट्रेनिंग ले सकती हैं, वहीं आरक्षित श्रेणी (ST/SC/OBC) के 50 वर्ष तक के पुरुष एवं महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। ट्रेनिंग के बाद कामयाब युवक और युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने पर उन्हें रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में 1 हजार रुपये प्रति माह दिये जायेंगे, वहीं दिव्यांग को प्रति माह 15 सौ रुपये मिलेंगे। इन्हें DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें :पेड़ से ल’टका मिला युवक का श’व, इलाके में सनसनी…
इसे भी पढ़ें : घूस लेते धराये लेखापाल, घर पर भी पहुंची ACB…
इसे भी पढ़ें :Chandrayaan-3 किया गया लॉन्च, देखें LIVE
इसे भी पढ़ें :39 IAS अफसरों का तबादला, इन्हें सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में झारखंड के इस जिले में गरज, चमक के साथ बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें :बेटे के साथ होने वाला है हा’दसा, यह बोल ठग लिये गहने… जानें














