KOHRAM LIVE DESK: हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार गरीबी रेखा के नीचे रह रहे कोरोना मरीजों को आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को ये घोषणा की। अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं तो पैसे की फिक्र न करें। राज्य सरकार ने कहा है कि बीपीएल कार्ड धारक को इलाज के लिए पैसे दिए जाएंगे। सरकार की घोषणा के मुताबिक ऐसे लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने और ऑक्सीजन या ICU सपोर्ट लेने पर रोजाना 5000 रुपये के हिसाब से मदद दी जाएगी। वहीं हर मरीज को ज्यादा से ज्यादा 35000 रुपये दिए जाएंगे।
हरियाणा सरकार ने BPL कार्ड धारक कोरोना मरीजों के लिए की घोषणा#HaryanaFightsCorona pic.twitter.com/3l6oe3EXPF
— CMO Haryana (@cmohry) May 5, 2021
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक यहां प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना के लिए बेड और दूसरी सुविधाओं के रेट फिक्स्ड कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने NABH JCI से मान्यता प्राप्त अस्पतालों में आसोलेशन बेड के लिए 10,000 रुपये रेट तय किए हैं। वहीं ICU में बिना वेंटिलेटर के एक दिन का चार्ज 15,000 और वेंटिलेटर के साथ 18,000 तय किया गया है।
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 3 मई सोमवार से सात दिनों के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। दरअसल यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था। वहीं संक्रमण से होने वाली मौतें भी तेजी से बढ़ रही थीं जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने ये फैसला किया।
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला, ऐसे लाठी-डंडा लेकर टूट पड़ी भीड़
इसे भी पढ़ें :हत्या के एक मामले में ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज






