रांची में फेस्टिवल सीजन पर शासन की कार्रवाई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : त्योहारों में मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिये रांची जिला प्रशासन की Special Festive Drive मुहिम तेज हो गई है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने शहर की नामचीन मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर ही दूध से बने उत्पाद, पनीर, खोवा और खोवा से बनी मिठाइयों की जांच की गई। मेन रोड में न्यू चूरूवाला होटल से करीब 4 किलो अवमानक पनीर बरामद कर नष्ट किया गया। न्यू राज स्वीट्स में बिना लेबल का फ्रूट जैम पैकेट मिलने पर उसे बेचने पर रोक लगाई गई। बाकी प्रतिष्ठानों में मिठाइयां मानक के अनुरूप पाई गईं, लेकिन अधिकतर जगह कर्मचारियों को बिना एप्रॉन, हेडगेयर और ग्लव्स के काम करते पाया गया। मौके पर ही प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षात्मक साधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जन शिकायत हेतु
उपभोक्ताओं की शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080 जारी किया है।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...