NALANDA: शादी के बाद ससुराल में कदम रखते ही दुल्हन ने घर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से हर कोई हैरान है। लड़के के परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अभी लड़की ने घर में कदम भी नहीं रखा था कि यह घटना हो गई। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फिका भी नहीं हुआ था कि लड़के के दरवाजे पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना बिहार के बिहारशरीफ की है।
Read More :चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर अलर्ट, गया-पटना से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द
कार में था दुल्हन का भाई भी
बता दें कि 24 मई को बिहारशरीफ के सोहसराय निवासी विकास कुमार की शादी नवादा के गोला रोड निवासी गोपाल पंडित की बेटी से हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन 25 मई को मायके से ससुराल पहुंची। इस दौरान उसका भाई भी कार में साथ था। गाड़ी जैसे ही लड़के के घर पर पहुंची तब घर की महिलाएं गाल सेकाई की रस्म करने पहुंची। जैसे ही गाल सेकाई की रस्म की गई, लड़की कांपने लगी। इसके बाद उसे पानी पिलाया गया। बाद में ग्लुकोज और नीबू का शर्बत भी दिया गया। इसके बाद लड़की गाड़ी से जैसे ही उतरी तभी दरवाजे के पास ही लड़खड़ा कर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को उसके मायके नवादा भेज दिया गया।
Read More :श्रीनगर में पदस्थापित CRPF जवान की सासाराम में गोली मारकर हत्या, छुट्टी में आए थे…












