spot_img

#Google Pay हुआ इंटरनेशनल, अब अमेरिका से भारत भेज सकेंगे पैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : Google Pay के यूजर्स अब अमेरिका से भी भारत और सिंगापुर में पैसे भेज सकेंगे। Google Pay ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ी सुविधा देते हुए नया अपडेट जारी किया है। इसके लिए गूगल पे ने Western Union और Wise के साथ साझेदारी की है। अन्य देशों के लिए यह सुविधा कब जारी होगी, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि Google Pay की यह सुविधा जल्द ही 280 देशों में शुरू होगी।



गूगल पे की मुफ्त सेवा 16 जून तक

गूगल ने अपनी इस नई सेवा के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि वेस्टर्न यूनियन के जरिए गूगल पे से मुफ्त में अनलिमिटेड पैसे भेजे जा सकते हैं, हालांकि मुफ्त सेवा 16 जून तक ही है। वहीं यदि आप Wise के जरिए पैसे भेजते हैं तो 500 डॉलर तक का पहला ट्रांसफर मुफ्त है। मुफ्त सेवा खत्म होने के बाद प्रति ट्रांजेक्शन कितने पैसे लगेंगे, इसके बारे में गूगल ने नहीं बताया है।

यह सुविधा सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए

यहां एक और बात ध्यान देने वाली है और वह यह है कि गूगल पे के जरिए अमेरिकी यूजर्स भारत या सिंगापुर के किसी बिजनेस अकाउंट में पैसे नहीं भेज पाएंगे। यह सुविधा सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए ही है। इसके अलावा भारतीय यूजर्स अमेरिका पैसे नहीं भेज सकते हैं।

यदि आप अमेरिका में हैं और भारत में परिवार के किसी सदस्य या किसी दोस्त को पैसे भेजना चाहते हैं तो आपको पे के बटन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद Western Union या Wise में से किसी एक को चुनना होगा। इसके बाद अमाउंट डालना होगा और फिर पेमेंट हो जाएगा। पेमेंट भेजने से पहले पेमेंट रिसीव करने के लिए भी दो विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको UPI या फिर कैश पिकअप में से किसी को चुनना होगा।

इसे भी पढ़ें :#COVID19 Effects: Amazon-Flipkart ने रोकी स्मार्टफोन की डिलीवरी, जानें किन इलाकों में है छूट

इसे भी पढ़ें :अब #GoogleAssistant भी बन गया #Singer, ये गाना सुना #Vaccine के लिए कर रहा प्रेरित

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।