spot_img
spot_img
spot_img

बेपटरी हुई मालगाड़ी, प्रभावित हुआ ट्रेनों का परिचालन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KODERMA : कोडरमा से गया की ओर जा रही सीपीसी मालगाड़ी टनकुप्पा स्टेशन के पास बेपटरी हो गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी के बेपटरी होने से अप तथा डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। ट्रेनों के रूट को बदला गया है। घटना अप लाइन पर 3:15 बजे पोल नंबर 449/07 के निकट पॉइंट नंबर 51/एबी के पास की है। धनबाद रेल कंट्रोल के कर्मचारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अप तथा डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रुकवा दिया। विभागीय निर्देश पर गोमो तथा गया से दको घटनास्थल पर भेजा गया है।

सड़क मार्ग से ही यात्रियों ने की यात्रा

रेलवे कर्मचारी बेपटरी हुए वैगनों को पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटे हैं। कल रात से यह प्रयास किया जा रहा है। 12321 अप हावड़ा मुंबई मेल काफी देर गोमो स्टेशन पर रुकी रही। उक्त ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने की सूचना मिली। खबर है कि लगभग दो सौ रेल यात्री गोमो स्टेशन पर उतर गए। इन लोगों ने सड़क मार्ग से ही यात्रा करना आसान समझा।

कैंसिल ट्रेनें

अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।
1. 13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटससिटी
2. 13553 आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का रूट परिवर्तन

अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन वाया नेसुचबो गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पंडत दीन दयाल उपाध्याय जं. होकर किया गया है।
1. 13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस
2. 12311 हावड़ा- कालका मेल
3. 12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस
4. 12825 रांची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
5. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
6. 12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस
7. 12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इसे भी पढ़ें :IRB-10 की पासिंग आउट परेड में ट्रेनी सिपाहियों से क्या बोले सीएम…देखें

इसे भी पढ़ें :वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर JDU विधायक का बेटा गिरफ्तार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दिलशेर खां को मा*रने वाले ने उगला राज, चौंका गए एसपी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में Corona की एंट्री, देखें

इसे भी पढ़ें :ठंड को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...