नई दिल्ली : SBI अपने ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त इंश्योरेंस (Free insurance) दे रहा है. बैंक यह सुविधा जन धन अकाउंट के खाताधारकों को दे रही है. SBI जिन ग्राहकों के पास रुपे डेबिट कार्ड हैं, उन्हें 2 लाख रुपये तक का मुफ्त आकस्मिक बीमा कवर देता है. डेबिट कार्ड का उपयोग करने वालों को मृत्यु बीमा, खरीद सुरक्षा कवर और अन्य लाभ मिलते हैं. जन धन अकाउंट खाताधारक मुफ्त इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं.
2014 में शुरू हुई थी ये योजना
बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना साल 2014 में शुरू हुई थी. ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किफायती तरीके से फाइनेंशियल सर्विस, बैंकिंग बचत और जमा खातों, क्रेडिट, बीमा, पेंशन तक पहुंच को सुनिश्चित करती है. कोई भी व्यक्ति अपने ग्राहक को जानिए (KYC) डॉक्यूमेंट देकर ऑनलाइन जन धन खाता खोल सकता है.
ट्रांसफर करने का भी है विकल्प
बेसिक सेविंग अकाउंट को जन धन योजना खाते में ट्रांसफर करने का विकल्प भी है. जिनके पास Jan Dhan Accouts हैं, उन्हें बैंक से RuPay PMJDY कार्ड मिलता है. 28 अगस्त 2018 तक खोले गए जन धन खातों पर जारी RuPay PMJDY कार्डों की बीमा राशि 1 लाख रुपये होगी. 28 अगस्त 2018 के बाद जारी RuPay कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनिफिट मिलेगा.
जानें कैसे करें क्लेम?
बता दें कि इस योजना के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी भारत के बाहर हुई घटना भी कवर होती है. आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर बीमा राशि के अनुसार भारतीय रुपये में क्लेम का भुगतान किया जाएगा. न्यायालय के आदेश के अनुसार लाभार्थी कार्डधारक या कानूनी उत्तराधिकारी के खाते में नॉमिनी बन सकता है.
इसे भी पढ़ें :पीपीई किट पहन ATM मशीन को उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी से खुद को ऐसे बचाया
इसे भी पढ़ें : #Reliance Jio देश में सबसे पहले करेगा 5जी की लांचिंग : मुकेश अंबानी








