Kohramlive : जुलाई की पहली सुबह उम्मीदों की एक हल्की लौ के साथ आई। इस बार यह लौ गैस चूल्हे पर जली क्योंकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर कटौती हुई है। लगातार चौथे महीने यह राहत दी गई है और होटल-ढाबा चलाने वालों से लेकर छोटे व्यापारियों तक, हर कोई कुछ सुकून की सांस ले रहा है। 1 जुलाई 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर ₹58.50 की कटौती हुई है।
देशभर में नई दरें कुछ इस प्रकार हैं
दिल्ली: ₹1723.50 अब ₹1665
मुंबई: ₹1674.50 अब ₹1616
कोलकाता: ₹1826 अब ₹1769
चेन्नई: ₹1881 अब ₹1823.50
नोएडा: अब कीमत होगी ₹1747.50
वहीं घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी घरेलू रसोई को अभी राहत के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।












