Ranchi : अगर आप सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा भी हिस्सा ले सकते हैं।
एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जिन अभ्यर्थियों ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया है, उनके एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल पर भेजे जा चुके हैं। साथ ही, इन्हें [joinindianarmy.nic.in(https://www.joinindianarmy.nic.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड में परेशानी होने पर सेना भर्ती कार्यालय, रांची में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संपर्क करें।
भर्ती में ये दस्तावेज जरूरी
* रंगीन प्रिंटेड एडमिट कार्ड
* चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र
* अन्य मूल दस्तावेज
* एंड्रॉयड फोन साथ लाना अनिवार्य
रैली स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए ये सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध
* मेडिकल सुविधा और एंबुलेंस
* ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधन
* विश्राम क्षेत्र और मूलभूत सुविधाएं (सुबह 4 बजे से)
इन पदों पर होगी भर्ती
* अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
* अग्निवीर (तकनीकी)
* अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी)
* अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
* अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)








