Ranchi : झारखंड के लाखों परिवारों के लिये राहत भरी खबर आई है! अब राशन कार्ड की ई-KYC कराने के लिये और एक महीना ज्यादा मिल गया है। सरकार ने इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है, जिससे अब 61 लाख से ज्यादा परिवार इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने पहले 28 फरवरी तक ई-केवाईसी कराने की समय-सीमा तय की थी, लेकिन अब केंद्र सरकार की घोषणा के बाद राज्य के 2 करोड़ 63 लाख राशन कार्ड धारकों को 31 मार्च तक का समय मिल गया है। अब तक 65% कार्डधारियों की केवाईसी हो चुकी है, और बाकी को जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सरकार चाहती है कि राशन उन्हीं जरूरतमंदों तक पहुंचे, जो इसके असली हकदार हैं। इसलिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी पीएच, एएवाई और हरे राशन कार्डधारकों के लिये ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है।
ऐसे करें ई-KYC
- nfsa.gov.in वेबसाइट पर जायें।
- अपने राज्य का चयन करें।
- राशन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करें।
- OTP वेरीफिकेशन करें।
- प्रक्रिया पूरी करें और खुशी हासिल करें।
अगर आप चाहें तो My Ration 2.0 ऐप डाउनलोड कर वहां से भी ई-KYC कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…











