Ranchi : रांची के लोक भवन स्थित उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण के लिए अब आगामी 15 फरवरी तक खोला जायेगा। गवर्नर संतोष गंगवार ने लोगों की बढ़ती रुचि और भारी भीड़ को देखते हुये पहले से तय अवधि में एक सप्ताह का विस्तार करने का निर्देश दिया है।
पहले यह उद्यान 2 से 8 फरवरी तक खुला था, जिसे अब 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। भ्रमण के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। राज्यपाल के इस फैसले से शहरवासियों को लोक भवन के खूबसूरत उद्यान को देखने का और मौका मिलेगा।










