spot_img
spot_img

Good Friday का सम्मान, भाजपा ने बदली ‘झारखंड बंद’ की तारीख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आस्था के सम्मान में भाजपा ने बंद की तारीख बदल दी है। अब पहले घोषित 3 अप्रैल झारखंड बंद की तिथि में बदलाव करते हुये अब 9 अप्रैल को राज्य बंद का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने बताया कि Good Friday के मद्देनजर पार्टी ने यह फैसला लिया है, ताकि किसी भी धार्मिक आयोजन में बाधा न पहुंचे। भाजपा ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 3 अप्रैल को राज्य के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जायेगा।

Good Friday के दिन झारखंड बंद का ऐलान

इसके बाद 9 अप्रैल को झारखंड बंद कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म और अपराध की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। राज्य सरकार भ्रष्टाचार और लूट-खसोट में व्यस्त है। तुष्टीकरण की राजनीति से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानें कितना

भाजपा ने 24 मार्च को हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में हुई घटना का जिक्र करते हुये इसे बेहद गंभीर बताया। पार्टी का कहना है कि यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की बड़ी मिसाल है। भाजपा ने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिये जनता को आंदोलन में शामिल होना होगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि अब राज्य में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है और इसी के विरोध में जनता को सड़क पर उतरना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…

इसे भी पढ़ें : Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...