spot_img

नेक काम कर समाज को नई दिशा व दशा दें : मोहम्मद नौशाद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : समाज में बढ़ती हिंसा, नफरत, दुरियों को रोकने और समाज खासकर युवा को नशा की बढ़ती मार से बचाने की दिशा में नेक काम कर समाज को एक नई दिशा और दशा दी जाती है। वक्ताओं ने जोर देते हुये कहा कि इस नेक काम में हरेक सामाजिक लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिये। यह कहना है मोहम्मद नौशाद खान का। मौका था लोक सेवा समिति सेवा के 33 वां वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय सामाजिक शिखर सम्मेलन का। नई दिल्ली के YMCA के सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में समाज के कई हस्तियों को झारखंड रत्न और राष्ट्रीय सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से सांसद पप्पू यादव, डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा, आलोक मिच्यारी, नियोल फिलिप हुजाइफा वस्तानवि, गुरु के सी दास, मोहम्मद भट, रुखसाना प्रवीन, शबाना आजमी, कनीज़ फतमा, डॉ हुमा मेराज खान एवं किशोरी राणा शामिल हैं। वहीं, समिति के डॉ टीए सिद्दीकी, हेमलता मिंज, गंगा राम, डॉ मोहन बरैक एवं अंजारूल बरी को भी सराहनीय सेवा के लिये नवाजा गया। वक्ताओं ने कहा कि लोक सेवा समिति गुजरे 33 साल से समाजिक कार्यों में समर्पित है। समारोह में मौजूद प्रो. सलीम, इंजीनियर मोहम्मद खालिद खां, डॉ. बलराज सिंह, नियोल फिलिप, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, अनस बिन एवं नौशाद ने अपने-अपने विचार रखें।

लोक सेवा समिति की दिल्ली प्रदेश चैप्टर के संरक्षक सदस्य आलोक मिच्यारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। वहीं, आगत अतिथियों का वेलकम किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान द्वारा समिति के उद्देश्य और उपलब्धिया पर रिपोर्ट पेश कर कहा कि समिति देश सेवा के लिये सदा समर्पित रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...