spot_img
spot_img

BF की कार के शीशे को गर्लफ्रेंड ने फोड़ डाला, फिर इंस्टाग्राम पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के भरतपुर में एक प्रेमी जोड़े के सामने उस समय मुसीबत पैदा हो गई, जब वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से देर रात पार्टी मना कर भरतपुर लौटे थे। यह मामला शहर में मथुरा गेट थाना इलाके की सहयोग नगर कॉलोनी का है। जहां रहने वाली एक युवती को उसका BF संजू खटीक फतेहपुर सीकरी पार्टी के लिए ले गया था।  दोनों कार से देर रात लौटे थे।  महिला को जब वह उसके घर छोड़ रहा था तो रास्ते में ही उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।  प्रेमी अपनी प्रेमिका को कार से उसके घर देर रात करीब 12 बजे छोड़ने गया था।  दोनों ही नशे में धुत थे और दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।  नाराज होकर प्रेमिका ने पत्थर से अपने प्रेमी की कार के कांच तोड़ डाले।

BF कार छोड़कर फरार 

इस दौरान युवती के हाथ में चोट लग गई और उसके हाथों से खून बहने लगा। लेकिन इसी बीच प्रेमी कार छोड़कर भाग गया और प्रेमिका ने अपने हाथों में बहते हुए खून को दिखाते हुए कार पर लेट कर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।  खून से लथपथ युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सुबह तहकीकात की।  इस मामले में युवती के प्रेमी कार मालिक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने किसी भी कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया है।

खून के धब्बे देख पुलिस को दी सूचना

बता दें कि शुक्रवार तड़के सुबह जब स्थानीय लोग घूमने जा रहे थे, तब उनको कॉलोनी में कार लावारिस हालत में मिली।  जिस पर खून के धब्बे पड़े हुए थे।  साथ ही महिला की चप्पल भी पड़ी हुई थी।  स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

शिकायत दर्ज कराने से मना किया

सिटी सीओ सतीश वर्मा ने बताया कि संजू खटीक नामक व्यक्ति अपनी महिला मित्र को फतेहपुर सीकरी से घुमाकर देर रात उसके घर छोड़ रहा था।  उसी दौरान उनमें झगड़ा हो गया था।  इस मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी

इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...