Dumka : लॉज में बहन की सहेली का खाली रूम मिलते ही उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी बुला ली। नये साल के जश्न के नाम पर दोनों रम गये। एक दूसरे को शराब तक परोसा। खाने-पीने के दौर में ही किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ। मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों रात भर एक ही कमरे में रहे। आज दिन के 10 बजे ब्वॉयफ्रेंड दरवाजा खोल बाहर निकला, तब उसने लॉज में रह रही दूसरी कुछ लड़कियों से बोला, रात में इतनी ज्यादा पी ली है कि उसकी नींद नहीं खुली। पानी चेहरे पर छींटने से उठ जायेगी। इतना कहकर ब्वॉयफ्रेंड वहां से निकल गया। बाद में एक लड़की रूम में गई तो देखा वह मर चुकी है। इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम को बुलाई। टीम ने कई प्रदर्श जुटाये हैं। पुलिस उस लड़के को भी खोज रही है जिसने बीती रात 25 साल की इस लड़की कुमोदिनी के साथ बिताई। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। यह सनसनीखेज वारदात दुमका के नगर थाना क्षेत्र के बागान पाड़ा इलाके के एक लॉज में हुई।
घटना के संबंध में बताया गया कि दुनिया से रूखस्त हो गई लड़की बीएड करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह रही थी। जिस लॉज में उसकी लाश मिली, उस लॉज में उसकी एक बहन रहती है। वह दूसरे लॉज में रहती थी। वह अक्सर अपनी बहन के पास आना-जाना करती रहती थी। बीते 1 जनवरी को भी वह अपनी बहन के लॉज में आई और बोली एक-दो दिन उसे यहीं रहने दिया जाये। इसके बाद एक खाली रूम उसे दे दिया गया। इस रूम में रहनेवाली लड़की पिकनिक मनाने बाहर गई थी। रात में ही उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को यहां बुला लिया। इसके बाद जो कुछ यहां हुआ, अब वह छुपा नहीं रह गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस हादसे के बाद से लॉज में रहनेवाली अन्य लड़कियां बेहद डरी-सहमी और खामोश है। मौके पर सदर SDPO नूर मुस्तफा भी पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।








