spot_img

गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मुकाबला मौसम की चुनौती के बीच जारी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया। लेकिन बारिश ने पहले सत्र का मजा किरकिरा कर दिया, जिससे समय से पहले लंच लेना पड़ा। अब बारिश थम चुकी है, कवर्स हटाये जा चुके हैं और खेल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दोबारा शुरू होगा। खेल रुकने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन 25 रन पर और कप्तान शुभमन गिल 15 रन पर नाबाद हैं। केएल राहुल (14) को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया, जबकि यशस्वी जायसवाल (2) को गस एटकिंसन ने पगबाधा आउट किया।

इस बीच शुभमन गिल ने एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। वे अब एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। गिल ने अब तक 733 रन बना लिए हैं, जिससे उन्होंने सुनील गावस्कर का 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये गये 732 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिलहाल, भारतीय पारी संभलती नजर आ रही है और गिल का फॉर्म टीम इंडिया की उम्मीदों को मजबूती दे रहा है। आने वाले सेशन में भारत की रणनीति और इंग्लैंड की गेंदबाजी दोनों पर नजरें टिकी रहेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...