चाईबासा : ट्रेन से उतरकर ग्रामीणों के साथ जा रहा था गांव, तभी खेत में मिल गया हाथी। सभी भागने लगे। हाथी भी दौड़ा। 50 साल के एक ग्रामीण को हाथी ने ऐसे दौड़ाया कि वह गिर पड़ा। इसके बाद हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय डुगु बोबोंगा के रूप में हुई।
टाटानगर के हलुदबानी में करता था काम
वह टाटानगर के हलुदबानी में काम करता था। वह टाटा-बड़बिल सवारी ट्रेन से डांगोवापोसी स्टेशन उतरा था। वहां से खेत होते हुए गांव लौट रहा था। सभी खेत में खड़े हाथी से सामना हो गया और फिर यह दर्दनाक वाकया हुआ।
इसे भी पढ़ें : लालू की Medical रिपोर्ट पेश नहीं, हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक से मांगा जवाब
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
खबर मिलते ही एएसआई उमेश प्रसाद की अगुवाई जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के शाहबाज नदीम को ऐसे मिल गया खेलने का मौका…














