रांची : लालू प्रसाद यादव की Medical रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसपर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और रिम्स निदेशक से मांगा जवाब। हाईकोर्ट में लालू के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले की सुनवाई के दौरान यह शोकॉज जारी किया गया। कोर्ट ने कहा कि लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए एम्स शिफ्ट किया गया। लेकिन, यह निर्णय क्यों लिया गया? यह मेडिकल रिपोर्ट से ही पता चलेगा।
19 फरवरी को दिया गया है अंतिम मौका
कोर्ट लगातार रिम्स से मेडिकल रिपोर्ट मांग रहा है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। कोर्ट ने रिम्स निदेशक को रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका देते हुए सुनवाई 19 फरवरी को निर्धारित की है। इस दिन कोर्ट ने रिम्स को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें : Republic भारत के एंकर विकास शर्मा का निधन, कोविड ने ली जान
Medical रिपोर्ट के लिए फटकार, एम्स में चल रहा लालू का इलाज
मालूम हो कि लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स के पेड वार्ड से उन्हें निदेशक बंगला में शिफ्ट किया गया। फिर बंगले से पेड वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसी मामले की सुनवाई चल रही है। लालू को अभी दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के शाहबाज नदीम को ऐसे मिल गया खेलने का मौका…














