Garhwa(Nityanand Dubey) : ”इंटरनेट आज के दौर में एक वरदान भी है और अभिशाप भी। अगर इसका सही उपयोग किया जाये, तो यह ज्ञान और सुविधा का असीमित स्रोत है, लेकिन गलत इस्तेमाल से यह खतरनाक भी हो सकता है। इंटरनेट का स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें और अपने अगल-बगल के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।” यह कहना है कि उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा का। मौका था गढ़वा में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर आयोजित कार्यशाला का। गढ़वा के पंचायत भवन, कल्याणपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला सूचना एवं विज्ञान ने किया। जिसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, DIO राधे गोविन्द ठाकुर, EDM शिवनारायण पासवान और CSC मैनेजर मनीष कुमार ने साझा तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राधे गोविन्द ठाकुर और DPO UID गिरीश्वर सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से साइबर सुरक्षा और इंटरनेट से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी। DIO राधे गोविन्द ठाकुर ने इंटरनेट के उद्भव और विकास की जानकारी दी और बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रज्ञा केंद्र और पंचायत भवनों में VLE (Village Level Entrepreneurs) द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर स्वच्छता और खतरों से बचाव के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए गये, जैसे…
- मजबूत पासवर्ड और दो-चरणीय प्रमाणीकरण (Two-Step Verification) अपनायें।
- मोबाइल और कंप्यूटर में मजबूत स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक सुरक्षा का उपयोग करें।
- संदिग्ध ईमेल और लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- विश्वसनीय स्रोतों से ही मोबाइल एप्स डाउनलोड करें।
- सॉफ्टवेयर और एप्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहें।
- सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग सोच-समझकर करें।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी
इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़




