Ranchi : अडाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडाणी और राजेश अडाणी बीती शाम रांची पहुंचे। सीधे CM हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पहुंचे दोनों दिग्गजों के बीच करीब 2 घंटे तक मीटिंग चली। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह मुलाकात राज्य में अडाणी ग्रुप के बड़े निवेश और प्रोजेक्ट्स पर आधारित थी। मीटिंग में सरकार के मुख्य सचिव अलका तिवारी और अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी शामिल थे।
झारखंड में अडाणी ग्रुप के गोड्डा पावर प्लांट, सीमेंट प्लांट और हजारीबाग के कोल ब्लॉक जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स है। अनुमान है कि गोंदलपुरा कोल ब्लॉक में आ रही अड़चनों को सुलझाने की बात की गई होगी। अडाणी समूह के लिए यह ब्लॉक नवंबर 2020 में नीलामी के दौरान मिला था, जिसमें अनुमानित 17.6 करोड़ टन कोयला है। खबर है कि गोड्डा पावर प्लांट से राज्य को मिलने वाली 400 मेगावाट बिजली को लेकर भी बातचीत हुई होगी। कंपनी ने राज्य सरकार से जल्द निर्णय की उम्मीद जताई। सीमेंट प्लांट के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।






