शौर्य के सैल्यूट में झुका गढ़वा, मना वीरता का पर्व…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : 172वीं CRPF बटालियन के प्रांगण में आज शौर्य की गूंज थी, आंखों में गर्व और दिलों में सम्मान लिये जवानों ने 9 अप्रैल 1965 की उस ऐतिहासिक वीरगाथा को याद किया, जब CRPF की छोटी सी टुकड़ी ने पाकिस्तान की इन्फेंट्री ब्रिगेड को सरदार पोस्ट, कच्छ (गुजरात) पर धूल चटा दी थी। कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने जवानों को वीरता की उस कहानी से रुबरु कराते हुये कह, “हमारे सात वीरों ने बलिदान देकर देश की रक्षा की, जिनकी गाथा स्वर्ण अक्षरों में इतिहास में दर्ज है। ये दिवस प्रेरणा का स्रोत है, कर्तव्य की कसौटी है।”

इस मौके पर गढ़वा के लाल, शहीद सिपाही आशीष कुमार तिवारी (शौर्य चक्र मरणोपरांत) के पिता अरविंद तिवारी को सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस मेडल (वीरता) से सम्मानित उप कमांडेंट यू.आर. रामेश्वरम और सहायक कमांडेंट नीरज कुमार को भी सलामी दी गई। समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, डॉ. आस्था कोहली, डॉ. शेंकी चंडोक, सूबेदार मेजर रणवीर सिंह सहित बटालियन के अन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...