spot_img

बेसमेंट में गांजा का कस, मा’रा गया गार्ड… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बसारगढ़ में रहने वाले गार्ड विद्यानंद शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चापर से प्रहार कर उसे मार डाला गया। मारा गया विद्यानंद मूल रूप से जहानाबाद का रहनेवाला था। वर्तमान में तुपुदाना में भगवान होटल के नजदीक अपने भाई के साथ रहता था। वह बसारगढ़ के ओम डेलपर्रांस अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता था। हटिया DSP राजा मित्रा को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, वो तुपुदाना के थानेदार मीरा सिंह के साथ मौके पर पहुंच गये। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV को खंगाला गया। CCTV में पूरे घटनाक्रम कैद हो गया था। हत्यारे का चेहरा भी कैद हो गया था। हत्यारे की पहचान टेम्पो चालक संजय कुमार मिश्रा के तौर पर की गई। वह मूल रूप से खगड़िया के जमालपुर गोगरी थाना क्षेत्र के सिरनीया गांव का रहनेवाला है। वर्तमान में तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बसारगढ़ रोड नंबर 2 में रहता है। DSP राजा मित्रा ने फौरी कार्रवाई करते हुये उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार संजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह और विद्यानंद अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठकर गांजा पी रहा था। वह गार्ड को सबक सिखाने का मन पहले से बना रखा था। बेसमेंट में टेम्पो पार्किग करने को लेकर दोनों बकझक और झगड़ा होते रहता था। वहीं एक दफा उसका दूध गिरा दिया था। इस वजह से गार्ड को मार डाला। इस बात का खुलासा आज सिटी SP सुंभाशु जैन ने मीडिया के सामने किया।

इसे भी पढ़ें : सुपारी देकर पत्नी को गोली म’रवाई, यह था शक…

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन जिस कॉलेज में पढ़े-लिखे, वहां पहुंच क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें :वृक्षारोपण धरती का बेजोड़ श्रृंगार है : IG बन्याल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बड़ा हा’दसा, हाईटेंशन लाइन से छू गई डाक कांवड़… मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में कोयला ढुलाई का काम बंद कराने का ऐलान… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।