spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्‍टर कुणाल सिंह के मुड़ी की कीमत लगी थी 15 लाख, एक सफदेपोश ने किया था फाइनेंस (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Santosh Srivastav) : पलामू के कुख्‍यात गैंगस्‍टर कुणाल सिंह की हत्‍या करने के लिए पेशेवर शूटरों को मिली थी 15 लाख रुपये की सुपारी। सुपारी देने में एक सफेदपोश का नाम उछलकर सामने आया है। वहीं सफेदपोश इतना ताकतवर और रसूखदार है कि इस सफेदपोश चेहरे के नाम को बेनकाब करने में पलामू पुलिस परहेज कर रही है। रसूखदार सफेदपोश ने कुख्‍यात गैंगस्‍टर डब्‍लू सिंह के कहने पर 15 लाख रुपये शूटरों को दिये थे। डब्‍लू सिंह भी गैंगस्‍टर कुणाल सिंह का खात्‍मा चाहता था। यह सनसनीखेज खुलासा बदमाश राजू तिर्की उर्फ प्रमोद उरांव ने किया है।

गिरफ्तार राजू कुख्‍यात गैंगस्‍टर डब्‍लू सिंह का सबसे करीबी और दाहिना हाथ माना जाता है। पलामू पुलिस ने राजू को बनारस से गिरफ्तार किया है। वहीं गैंगस्‍टर डब्‍लू सिंह की जोर-शोर से तलाश की जा रही है। पलामू एसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने खुलासा किया कि डब्‍लू सिंह संगठित अपराध गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ लगभग 40 आपराधिक मामले पलामू और अन्‍य जिले में दर्ज है। वह किसी बिल में छिपा हुआ है। गिरफ्तार राजू ने कई तरह की जानकारी उसके बारे में दिया है। वह जिस किसी बिल में छुपा होगा, उसे खोज निकाला जायेगा। गिरफ्तार राजू के खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती, रंगदारी सहित एक दर्जन से अधिक मामले पलामू के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सुनें क्‍या बोलें पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्‍हा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...