spot_img
spot_img
spot_img

गणेश-लक्ष्मी के जयकारे से भक्तिमय हुआ माहौल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रातू रोड के सुखदेवनगर थाना के समीप जयप्रकाशनगर स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में रविवार को गणपति महोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर शाम में श्री गणेश-लक्ष्मी की महाआरती उतारी गयी और सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गयी। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से किया गया। इससे पूर्व दिन में हवन अनुष्ठान हुआ।

महाआरती समेत धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, मुकेश मुक्त, सुनीता देवी, दीपक ओझा समेत अन्य को मंदिर कमेटी की संरक्षक रानी कुमारी और अरुण सिंह ने चुनड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। रांची के सांसद और विधायक और अन्य ने श्री गणपति महाराज की पूजा की। इस मौके पर महिला मंडली की ओर से भजन एवं शिव चर्चा की प्रस्तुति हुई। महोत्सव के आयोजन में सच्चिदानंद परमार, नंदू वर्मा, एसएन पाठक, सोनू सिंह, राहुल कुमार, द्रौपदी देवी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, अंजलि देवी, पूनम देवी समेत अन्य की भागीदारी रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...