kohramlive : Samsung ने Galaxy M13 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी 14 जुलाई को भारत में Galaxy M13 4G और Galaxy M13 5G को लॉन्च करेगी। इसके पहले सैमसंग ने Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि की है। भारत में दोनों डिवाइस की कीमत 15,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि वे Redmi Note 11, Moto G52, Realme 9i, Poco M4 और अन्य स्मार्टफोन को टक्कर देगा. दोनों डिवाइस 12GB तक रैम ऑफर करेंगे।
Galaxy M13 4G के स्पेसिफिकेशंस
अमेजन इंडिया की एक माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन कम से कम दो कलर-ग्रीन और डार्क ब्लू में लॉन्च होगा। Galaxy M13 4G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। लीक हुए डिटेल से पता चलता है कि फोन में 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। सैमसंग ने यह भी पुष्टि की कि Galaxy M13 4G में 6000 mAH की बैटरी होगी। यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशंस
Galaxy M13 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने कैमरा सेंसर के बारे में किसी भी डिटेल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। फोन में 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। गैलेक्सी M13 5G, पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा और यह 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। दोनों डिवाइस 12GB तक रैम ऑफर करेंगे, जो फिजिकल रैम और रैम प्लस का कॉम्बिनेशन होगा। दोनों फोन वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले को स्पोर्ट करेंगे।
इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो








