Ranchi : झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) द्वारा राज्य की सभी खुदरा उत्पाद दुकानों के Handover/Takeover की प्रक्रिया कल से शुरू हो जायेगी। यह काम 5 जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा। दुकानों का स्टॉक और सभी मदिरा ब्रांड्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जायेगा। Sale Vs Deposit, बिक्री और जमा राशि का मिलान किया जायेगा। हर जिले के लिये शेड्यूल तय किया जायेगा, जिससे Handover प्रक्रिया सुचारु रूप से हो। जिस दुकान में Handover/Takeover शुरू हो गया है, वहां मदिरा की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी। बिक्री दोबारा तभी शुरू होगी जब स्टॉक वेरीफिकेशन पूरा हो जायेगा। वहीं, JSBCL द्वारा नया निर्देश जारी किया जायेगा। जिन दुकानों में अभी Handover प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, वहां पूर्व की तरह नियमानुसार बिक्री जारी रहेगी, बशर्ते कि अनुवीक्षण और नियमों का पालन हो रहा हो। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की है कि व निर्धारित समय में सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवायें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें।








