पुलिस जवानों की ह’त्या से लेवी वसूली तक… ऐसे खत्म हुआ बृजेश गंझू का आतंक

Date:

spot_img

Ranchi : झारखंड के कुख्यात उग्रवादी संगठन TPC के शीर्ष कमांडरों में शामिल बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह का वाराणसी में यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में अंत हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बृजेश के खिलाफ झारखंड के अलग-अलग जिलों में 44 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, लेवी वसूली, हथियार, आगजनी और पुलिस पर हमले जैसे मामलों में उसका नाम सामने आया था। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लावालौंग में पुलिस गश्ती दल पर हुये  हमले में बृजेश की भूमिका बताई गई थी। इस हमले में दो CRPF जवानों की हत्या हुई थी और पुलिस की SLR राइफल लूट ली गई थी। चतरा के मेरमगढ़ा में 2018 में मनरेगा ठेकेदार नागेश्वर गंझू की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। इल्जाम था कि लेवी को लेकर TPC दस्ते ने ठेकेदार के साथ मारपीट की थी।

कोयला कारोबारियों से लेवी का आरोप

टंडवा के कोयला क्षेत्र में ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और कोयला कारोबारियों से लेवी वसूली के मामले में भी बृजेश का नाम सामने आया। मामले की जांच बाद में NIA ने अपने हाथ में ली थी। जांच के दौरान लाखों रुपये की नकदी बरामद होने का रिकॉर्ड न्यायिक दस्तावेजों में दर्ज है। बृजेश गंझू लंबे समय से फरार था। उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक, झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। अब वाराणसी में मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह वाराणसी में किन लोगों के संपर्क में था और उसके साथ जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

इसे भी पढ़ें :

अब इस राज्य में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही… देखें वीडियो

Kohramlive : केरल के मलप्पुरम के पूक्कोट्टुम्पदम में रविवार...

10 सीनियर IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा...

चलती ट्रेन में अटक गई यात्रियों की सांसें, वीडियो वायरल…

Kohramlive : रात के सफर के बीच ट्रेन के...

दुमका के रेशम किसान का कमाल, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Ranchi : झारखंड के लिए गौरव की खबर है।...

गढ़वा की बाइक से MP में कांड, बड़ा खुलासा… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : बाइक लूट के मामलों की जांच...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: