spot_img

अब से युद्धाभ्यास में तीनों सेना साथ-साथ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अब से किसी भी युद्धाभ्यास में तीनों सेनाओं के सशस्त्र बल शामिल होंगे। मोदी सरकार तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण और सामंजस्यता बढ़ाने की कोशिशों में लगी हुई है। इस संबंध में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले किसी सशस्त्र बल द्वारा व्यक्तिगत रूप से किए जाने वाले अभ्यासों में केवल उनके जवान और हथियार शामिल होते हैं।

रक्षा अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उक्त फैसले के बाद पहले बड़े अभ्यास वायु शक्ति अभ्यास की योजना भारतीय वायुसेना द्वारा बनाई जा रही है। इसे अगले साल से शुरू किया जाएगा। अभी तक वायु शक्ति अभ्यास में केवल वायु सेना के जवान शामिल होते थे, लेकिन अब इसमें भारतीय सेना और भारतीय नौसेना के घटक भी शामिल होंगे। तीनों सेनाओं को एक साथ लाने की कवायद में थिएटर कमांड के गठन पर भी चर्चा जारी है। CDS थिएटर कमांड के निर्माण की दिशा में पहले से ही प्रयासरत हैं। CDS जनरल अनिल चौहान ने पहले भी तीनों सेनाओं के साथ वार्ता मे एकीकृत थिएटर कमांड के सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा था।

साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को लेकर बड़ा एलान किया था। उन्होंने कहा था कि तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल किए एक नए पद का गठन किया जाएगा। सरकार CDS (चीफ ऑफ डिफेंस) का पद गठन करेगी। CDS तीनों सेनाओं का ‘सेनापति’ होगा। इससे तीनों सेनाओं में तालमेल बढ़ेगा साथ ही तीनों सेनाओं की ताकत भी बढ़ेगी। इसके बाद उसी साल देश के पहले सीडीएस के रूप में जनरल बिपिन रावत ने पद ग्रहण किया था।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...