JSSC CGL परीक्षा में गोलमाल, CID का बड़ा खुलासा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक JSSC CGL 2024 को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोपों के बीच CID (अपराध अनुसंधान विभाग) ने बड़ा खुलासा किया है। इस कांड से जुड़े दो संदेही गुनहगारों को गोरखपुर से धर दबोचा है। अब CID इस खेल के बड़े मगरमच्छ तक पहुंचने में ताकत झोंक दी है।

सूत्रों के अनुसार, 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित JSSC CGL परीक्षा में धांधली की शिकायतें पहले ही आनी शुरू हो गई थीं। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा से पहले ही कुछ गिरोहों द्वारा पैसे लेकर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की पेशकश की गई थी। यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा और आखिरकार CID की जांच में यह सामने आया कि एक संगठित गिरोह ने परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को गुमराह कर लाखों रुपये की वसूली की थी।

CID ने इस मामले में गोरखपुर से दो मुख्य आरोपियों को दबोचा है, जिनके नाम संदीप त्रिपाठी उर्फ शशि भूषण दीक्षित (49) और विवेक रंजन (33) हैं। ये दोनों बिहार के रहने वाले हैं लेकिन गोरखपुर से अपना नेटवर्क चला रहे थे। इन पर इल्जाम है कि इन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को फर्जी प्रश्न पत्र देकर ठगा और मोटी रकम वसूली। इस पूरे मामले में अभी भी कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब होने बाकी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...