spot_img

रांची की 4 बेटियों की चमकी किस्मत, इस बार खास होगा रक्षाबंधन… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : इस बार रक्षाबंधन रांची की चार छात्राओं के लिए बेहद खास होगा। नामकुम के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सह CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की चार छात्राओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का न्योता मिला है। चारों छात्रायें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधेंगी। कक्षा 12वीं की रोशनी लकड़ा, विभा कुमारी और नेहा कुमारी तथा कक्षा 10वीं की सिमरन कार्यक्रम में शामिल होंगी। छात्रायें विद्यालय की वार्डेन वागेश्वरी कुमारी और शिक्षिका स्वर्णिमा टोप्पो के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले छात्राओं ने खुद राखियां तैयार की हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति को अपने हाथों से बनाई राखी बांधना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। चारों पहली बार राष्ट्रपति भवन जायेंगी। देश की राष्ट्रपति से मुलाकात और ऐतिहासिक परिसर को करीब से देखने को लेकर छात्राओं में उत्साह के साथ गर्व भी है।

स्कूल और परिवार में खुशी

छात्राओं के इस खास मौके को लेकर स्कूल और उनके परिवारों में भी खुशी है। शिक्षक और सहपाठी उनकी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। परिजन इसे बेटियों के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। रोशनी लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रपति को राखी बांधने का यह मौका उनके लिए बेहद खास है। वह इस अनुभव को जिंदगीभर याद रखेंगी। रांची की इन चार बेटियों के लिए इस बार रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि जिंदगी की एक यादगार कहानी बनने जा रहा है।

Four girls from Ranchi will tie Rakhi to President Droupadi Murmu

इसे भी पढ़ें :

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! अगले 6 दिन कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार के रेल यात्रियों के लिये जरूरी...

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, कब खत्म होगा भद्राकाल… जानें

Kohramlive : भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व...

जामताड़ा में DSP का अचानक निधन…

Jamtara : जामताड़ा के झिलुआ स्थित IRB-1 में तैनात...

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, इतनी सस्ती होगी बिजली…

UP : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिये...

रक्षाबंधन से पहले बिहार सरकार का बड़ा फैसला… जानें

Bihar : रक्षाबंधन से पहले बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: