spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व सांसद रवीन्‍द्र राय की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर को पीटा, बॉडीगार्ड के साथ किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : कोडरमा के पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय के काफ‍िले पर रविवार को भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में वे बाल-बाल बच गये। उनपर यह हमला बोकारो के तेलमोच्चा दामोदर पुल के पास हुआ। उनके वाहन पर पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गये। ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई। वहीं उनके बॉडीगार्ड के साथ भी धक्‍का-मुक्‍की की गई। मामले में चास के मुफ्फसिल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पूर्व सांसद बोकारो के रास्ते धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान बोकारो के तेलमोच्चा दामोदर पुल पास भीड़ में उनकी गाड़ी फंस गई। वहां राज्य सरकार की ओर से बनाई गई नियमावली में भोजपुरी भाषा को शाामिल करने के विरोध में कुछ संगठनों की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई थी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने रवींद्र राय की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। लोगों की भीड़ देखकर पूर्व सांसद वाहन से नीचे उतर गए। उन्‍होंने लोगों को समझाया। कुछ आंदोलनकारियों से बात भी की। जब उन्‍हें लगा कि आगे नहीं जा सकेंगे तो वापस गाड़ी में बैठकर लौटने लगे। इसी दौरान कुछ लोग उनकी गाड़ी पर चढ़ गए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पीछे से वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। ड्राइवर ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बीच बचाव करने गए बॉडीगार्ड के साथ भी धक्‍का-मुक्‍की की गई। किसी तरह वहां से निकले रवींद्र राय थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस

इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम

इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्‍ले-बल्‍ले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...