Dhanbad : एकीकृत बिहार में मंत्री रहे झारखंड के नेता डॉ. सबा अहमद का शनिवार की सुबह निधन हो गया। नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे सबा अहमद को बीते दिनों इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। परिजनों के अनुसार, रविवार को उनका शव गिरिडीह के पचंबा स्थित उनके निवास स्थान पर लाया जाएगा। यहीं शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। बता दें कि भाजपा में विलय से पहले तक वह झारखंड विकास मोर्चा में थे।
संयुक्त बिहार के समय लालू प्रसाद की सरकार में रहे थे मंत्री
डॉ. सबा अहमद अविभाजित बिहार के समय पहले लालू प्रसाद यादव और फिर राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे। संयुक्त बिहार में वह उच्च शिक्षा एवं कारा मंत्री रहे। झारखंड विधानसभा उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की भी कुर्सी संभाल चुके थे। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर झामुमो से शुरू किया था। उनके पिता डॉ आइ अहमद गिरिडीह से कांग्रेस के सांसद रह चुके थे। सबा अहमद ने तीन बार टुंडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। टुंडी जैसी सीट से वह राजद के टिकट पर भी चुनाव जीते थे।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं लीजेंड्री बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…








