Ranchi : झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के परिवार से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उनके 21 साल के पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। खबर है कि वीर अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गये थे। बर्फ में स्केटिंग और मस्ती के बाद जब वे होटल लौटे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालात इतनी तेजी से खराब हुये कि अस्पताल ले जाने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने होटल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी। घटना की खबर मिलते ही रांची से चंपई सोरेन देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुये, जहां से वे कुल्लू पहुंचेंगे। उनके पैतृक गांव झिलिंगगोड़ा में चल रहे सभी पारंपरिक कार्यक्रम रोक दिये गये हैं। पूरे इलाके में शोक की लहर है।
पूर्व CM को लगा गहरा सदमा, दिल्ली रवाना…
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





