रांची : झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक, रांची हेड ऑफिस रांची तत्कालीन AGM संदीप सेन हुए गिरफ्तार। सीआईडी की टीम ने 22 दिसंबर को सरायकेला-खरसावां के बहुचर्चित को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में उन्हें पश्चिम बंगाल से पकड़ा। आरोप के बाद से उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : सुरेश नैना और गुरु रंधावा गिरफ्तार, रात में Party मनाना पड़ा महंगा
पूर्व AGM संदीप सेन पर है ये आरोप
संदीप सेन पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा के महाप्रबंधक सुनील कुमार सतपथी और कर्मचारी मदन लाल प्रजापति के साथ मिलकर एक निजी व्यक्ति संजय कुमार डालमिया को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया। संजय कुमार डालमिया के नाम पर चल रहे 12 ऋण खाता को अवैध तरीके से बंद करवा दिया, जिससे बैंक को चार करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
इसे भी पढ़ें : Shame : कलयुगी बाप ने घोंट दिया मासूम ‘लक्ष्मी’ का गला, चाहिए था बेटा









