Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के DFO के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सेहदा तिलैया चपरी में 11, राउत पारा के तहत बेलवा टोंगरी में 3, अंबा झरना में 2, रुद्दी अंतर्गत दोबघटवा और गोंदलपुरा में 6 अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया। कुल 22 अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया गया। टीम का नेतृत्व हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के सहायक संरक्षक अविनाश कुमार परमार कर रहे थे।
परमार ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार की रोकथाम को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। अवैध कोयला कारोबार के रोकथाम को लेकर दो बार डोजरिंग का कार्य वन विभाग के द्वारा किया जाता है। एक तो यह समय है, जब ईंट भट्टों में अवैध कोयला का उपयोग होता है। वहीं, दूसरी बार मार्च अप्रैल के महीने में डोजरिंग का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर मुख्य रूप से ACF अविनाश कुमार परमार, खनन विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी, बड़कागांव वनक्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के सभी वनकर्मी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर








