spot_img
spot_img

पांच वर्ष से जीजा की जगह साला कर रहा था नौकरी, पता चला तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी पुलिस में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है। मुरादाबाद में पांच साल से जीजा की जगह साला नौकरी कर रहा था। जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कई और चौंकाने वाले तथ्‍य भी सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि कोतवाली ठाकुरद्वारा में पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर तैनात कांस्‍टेबल अनिल कुमार की जगह सुनील उर्फ सनी ड्यूटी कर रहा था। वह लगभग पांच साल से 112 पीआरवी पर ड्यूटी कर रहा था। इस फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद जांच शुरू कराई गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

Read More :Simdega : डायवर्सन में फंसा ट्रक, 3 घंटे परेशान रहे लोग

जीजा हिरासत में, साला फरार

जीजा अनिल कुमार को हिरासत में लेने की जानकारी मिलते ही साला फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक शिकायत के आधार पर इस पूरे मामले को पकड़ा गया है। अभी तक की जांच में पता चला कि आरोपित मुज़फ्फरनगर का निवासी है। उसके जीजा के शिक्षा विभाग में तैनात होने की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि आरोपित से पूरी पूछताछ के बाद पुलिस इस बारे में विस्तार से जानकारी देगी।

Read More :पहले बेटे को चौथे तल्ले से फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...