spot_img

तिल-गुड़ की मिठास में झलकी लोक परंपरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan): मकर संक्रांति की सुबह जैसे ही सूरज ने आंगन में दस्तक दी, बरही विधानसभा के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला का आवास उत्सव, उल्लास और अपनत्व से भर उठा। तिल-गुड़ की खुशबू, चूड़ा की सोंधी महक और मुस्कुराते चेहरों के बीच हजारों ग्रामीणों ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सामूहिक भोज में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। पारंपरिक व्यंजन चूड़ा, गुड़, तिलकुट ने पर्व को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला द्वारा अतिथियों के स्वागत और मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ हुई। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल त्योहार नहीं, यह समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के करीब लाने का पर्व है।

इस आयोजन में बरही के DSP अजीत कुमार विमल, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, अंचलाधिकारी संजय यादव
सहित अन्य छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। DSP अजीत कुमार विमल ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व केवल उत्सव नहीं होते। ये समाज में भाईचारा और सामूहिकता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेपी भाई पटेल एवं विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कुछ ग्रामीणों ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला की इस पहल की खुलकर सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन रिश्तों को मजबूत करते हैं और गांव-समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...