Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड स्थित सिंघरावां फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। शुरुआती चरण में ही इसकी गुणवत्ता पर उठते सवाल अब सियासी बहस को गरमा रहे हैं। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने इस परियोजना को “भ्रष्टाचार का फ्लाईओवर” बताते हुये ठेकेदार और अफसरों पर मनमानी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया। अकेला ने कहा कि “जनता के पैसों से बन रही यह परियोजना घोटाले की गंध दे रही है। विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। अगर गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन करूंगा।” उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरते हुये कहा कि “विकास का नारा देने वाली सरकार में ही जनता के पैसे की लूट हो रही है।” स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि “जब पूर्व विधायक आवाज उठा रहे हैं, तो हमारे सांसद क्यों खामोश हैं?” चौपारण के इस फ्लाईओवर को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है।
करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें
Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...
मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…
Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…
Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...
शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...










