Kohramlive : ओडिशा में बाढ़ से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.03 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुये हैं। राजस्व विभाग के अनुसार, 27,967 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से 6 जिले, 44 ब्लॉक, 748 गांव और 6 शहरी क्षेत्र प्रभावित हैं। इनमें 226 गांव अब भी जलमग्न हैं। सबसे ज्यादा असर बालासोर जिले में है, जहां 1.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं। वहीं भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, ढेंकनाल और संबलपुर भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से 761 घर क्षतिग्रस्त हुये हैं और 7,901 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है। प्रशासन ने 212 राहत शिविर और 3 मवेशी कैंप बनाये हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF, ODRF और फायर सर्विस की टीमें लगातार मोर्चे पर डटी हैं, जबकि नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।
रांची में भक्ति का महासंगम, सजेगा आदिशक्ति श्री जीण माता महोत्सव…
Ranchi : सावन की पावन बेला में राजधानी रांची...
ACB ने इन तीन पूर्व अधिकारियों का किया तलब…
Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब प्रकरण में भ्रष्टाचार...
कोयलांचल में ED का बड़ा एक्शन, 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज…
Dhanbad : कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार, लेवी वसूली और...
भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एक साथ जन्मे 18 नन्हे मोर…
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सुबह की पहली किरण के साथ...
वंदे मातरम बिल हुआ पास, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल…
Kohramlive : देश की संसद में बुधवार को एक...






