spot_img
spot_img
spot_img

तिलक समारोह के बाद पांच की संदिग्ध मौ’त, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के रोहतास के बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बीते 14 फरवरी की रात मठिया गांव में आयोजित एक तिलक समारोह से लौटे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और क्रमशः सभी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में जहरीले पेय पदार्थ से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजन इस दावे से इनकार कर रहे हैं। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है, जिससे मामले की जांच और जटिल हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, बिक्रमगंज के मठिया गांव में पूजन सिंह के बेटे का तिलक समारोह आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट गये। 16 फरवरी को मठिया गांव निवासी लल्लू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद क्रमशः नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़की सबदला गांव निवासी अभिजीत सिंह (32), भोजपुर जिले के गरहाथा गांव निवासी राहुल कुमार (34) और अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के दो बावर्चियों की भी मौत की खबर सामने आई। एक ही समारोह में शामिल पांच लोगों की लगातार मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि तिलक समारोह के दौरान सभी ने कोई जहरीला पेय पदार्थ का सेवन किया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि मृतकों के परिजन इन अटकलों को खारिज कर रहे हैं। कुछ लोग किडनी फेल्योर, तो कुछ कुत्ते के काटने को मौत की वजह बता रहे हैं। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद के नेतृत्व में टीम संबंधित गांवों में पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने मीडिया से कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...