spot_img
spot_img

पहले पत्नी का बेरहमी से किया खून, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : एक शख्स ने अपनी पत्नी का बेरहमी से खून कर दिया। इसके बाद फंदे पर झूलती मिली उसकी लाश। रंका के चुटिया गांव के रहने वाले 36 साल के शिवनाथ मांझी ने 34 साल की अपनी पत्नी चंद्रावती देवी के गर्दन और मुंह पर सब्बल से वार किया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार की भोर लगभग 3 बजे की है।
मृतक के बेटे लक्ष्मण मांझी ने बताया कि सुबह तीन बजे के आसपास उसके भाई ने उसे जगाया। बोला… अंदर मां पापा लड़ रहे हैं। दोनों भाईयों ने दरवाजा खुलवाया। इसी बीच पिता शिवनाथ बिल्ली पकड़ो बिल्ली पकड़ो कहते हुए दरवाजा खोलकर भाग गये। अंदर जाकर देखा तो मां की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसके मुंह और गर्दन पर सब्बल से वार किया गया था।

यह देख लक्ष्मण के होश उड़ गये। शोर मचाना शुरू किया। उसकी चीख-चित्कार सुन आसपास के लोग जमा हो गये। मुखिया और रंका थाना को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद एक चरवाहे से पता चला कि एक महुआ के पेड़ पर पिता शिवनाथ मांझी की लाश लटक रही है।

लक्ष्मण ने बताया कि उसके मां-बाप को शराब पीने की आदत थी। दोनों रोज शराब पीते थे। आये दिन दोनों में झगड़ा भी होते रहता था। हालांकि रात में किसी ने शराब नहीं पिया था। शिवनाथ और चंद्रावती के तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़का और एक लड़की है। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था।
मिली सूचना पर रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, रंका थानेदार इंस्पेक्टर शंकर कुशवाहा, सोहन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली और दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिये गढ़वा भेज दिया। एसडीपीओ रंका सुदर्शन कुमार आस्तिक ने मामले की पुष्टि की है।

Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो

Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो

Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो

Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस

Read more:पत्‍नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

Read more:मांग भरना चाह रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने पानी में लगाई छलांग, और फिर…

Read more:श्मशान घाट में तांत्रिक ने महिला का लूट लिया सब कुछ

Read more:पत्‍नी और सास-ससुर को काट डाला, बेटी को धमकाया और कही ये बात…

Read more:ऐसी निर्मम हत्या… पुलिस वालों की भी कांप गई रूह…

Read more:इस लड़की की जान खतरे में है… देखें वीडियो

Read more:1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे स्‍मार्टफोन, सरकारी कर्मचारी पाएंगे 28% DA

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...