पहले स्मृति के पिता अब पलाश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छाल की शादी से ठीक पहले दोनों परिवारों में चिंता बढ़ गई है। 23 नवंबर को होने वाली शादी को अचानक पोस्टपोन करना पड़ा, क्योंकि स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई। पिता की बिगड़ती हालत से पलाश भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट गए और मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक वे लगातार चार घंटे तक रोते रहे। तनाव और कमजोरी के चलते उनकी सेहत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया है। पलाश की मां अमिता मुच्छाल ने बताया कि स्मृति के पिता से पलाश की बहुत गहरी बॉन्डिंग है। इसलिए जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, सबसे पहले पलाश ने ही फैसला किया कि फेरे अभी नहीं होंगे। शादी तभी होगी जब वे पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे। अमिता मुच्छाल ने यह भी बताया कि हल्दी के बाद से पलाश घर से बाहर नहीं निकले थे। भावनात्मक तनाव के कारण उनकी तबीयत और बिगड़ गई, लेकिन हॉस्पिटल में किये गये सभी टेस्ट—ईसीजी, ब्लड रिपोर्ट, अन्य जांच—नॉर्मल आये हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्ट्रेस-रिलेटेड बताया है। इस बीच उनकी बहन पलक मुच्छाल भाई से मिलने अस्पताल पहुंची हैं। शादी की नई तारीख दोनों परिवार स्थिति सामान्य होने के बाद तय करेंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में कई और थानेदारों का तबादला… देखें लिस्ट

 Ranchi : राजधानी रांची पुलिस में कई और थानेदारों का...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...