spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पति-पत्नी के झगड़े में लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • महिला की मां ने दामाद पर लगाया आग लगाने का आरोप

लातेहार : जिले के चंदवा में पति-पत्नी के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया और आग लगाने के कारण पत्नी बुरी तरह झुलस गई। घटना चंदवा की अलौदिया पंचायत के हरैया शुक्र बाजार की है। इसमें 24 वर्षीया लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से झुलस गई। और उसका प्राथमिक उपचार चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

इसे भी पढ़ें : महिला की गला रेतकर हत्या, दो महीने पहले हुआ था तलाक

परिजन एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

आग लगने की घटना को लेकर परिवार के लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं। पति और उसके घरवालों का कहना है कि झगड़े के बाद पति कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया। इसके बाद पत्नी ने कमरा बंद करके खुद को आग लगा लिया। वहीं लक्ष्मी देवी की मां ने अपने दामाद पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है।

इधर, चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब तक मामले को लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...